चीज़ पापड़ी

 



पपड़ी एक प्रसिद्ध चाट की स्ट्रीट फूड है। इनसे दही चाट, आलू चाट, सेव पपड़ी और चुरकर भेल में भी डाली जाती है। इन्हें बड़े आसानी से घर पर भी ताज़ा बनाया जा सकता है। बाजार में मिलने वाला पपदी, कई दिन पुराना व डालडा में तला जाता है। 

घर पर हम इन्हें कम मात्रा में और अपने पसंद के तेल में या फिर घी में भी बना सकते हैं। मैंने इसमे चीज़ ग्रेट कर ऐड किया है, जिससे हमेशा बांये जाने वाले प्लेन  पपड़ी से थोड़े आधुनिक ट्विस्ट के साथ बनता है। इन्हें घर और जरूर ट्राय करें। 

चीज़ पापड़ी


रेसिपी

10 लोगों के लिए
40 मिनट तैयारी का समय
20 मिनट पकाने का समय

इंग्रेडिएंट्स

2 1/2 कप मैदा
1/2 कप सूजी
1/4 कप चीज़ कद्दु कसकर
1 छोटी चम्मच नमक
2 छोटी चम्मच अज्वाइन, मसलकर
2-3 बड़े चम्मच  घी
2 कप तलने के लिए तेल

मेथड

बाउल में आटा, सूजी, नमक, चीज़, अज्वाइन और घी लें। 



मिक्स कर मुठी बांध कर देखें, अगर बंधे तो घी काफी है, वरना 1 चम्मच घी और डालें।

पानी से टाइट आटा गूंथ लें। आधा घंटा ढक्कर रखें।

आठ हिस्से बनाकर रखें।



एक एक हिस्सा लेकर, पतली रोटी बेलें।

फोर्क से छेद बनालें।

1 1/2 इंच कटर से गोल पूरियाँ काटलें।



कढ़ाई में, मध्यम गैस पर तेल गरम करें। 

पापड़ी को दोनों ओर से भूरा होने तक तलें। 



इसको आराम से तलें, तभी कुरकुरे पापड़ी बनेंगे, बडी फ्लेम में पकाने से ये नरम हो जाएँगे।



चाट बनाकर दही, सेव, इमली की चटनी के साथ सर्व करें।

Comments

Popular Posts